कोचिंग की लड़की से संचालक ने किया गंदा काम फिर करा दिया अबॉर्शन


कोचिंग जाने वाली एक नाबालिग लड़की से कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गर्भवती होने पर उसका गर्भपात तक करा दिया। मामला बैतूल जिले से सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गर्भपात करने वाली डॉक्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है जो फरार है। ये घटना आमला थाना क्षेत्र की है 15 साल की नाबालिग लड़की जिस कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी उसी कोचिंग सेंटर के संचालक प्रकाश भोजकर ने नाबालिग के साथ 16 अक्टूबर 21 को दुराचार किया था। इसके बाद पीड़िता को डरा धमका दिया था जिस कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के प्राइवेट अस्पताल में लाकर 22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया।
जिसकी जानकारी अज्ञात शख्स ने बैतूल एसपी को दे दी। उन्होंने पुलिस टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपी के माता-पिता द्वारा गर्भपात की बात सामने आई। पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के भर्ती होने से संबंधित दस्तावेज खंगाले जहाँ पता चाला की नाबालिग का गर्भपात महिला डॉक्टर वंदना कापसे ने किया जिन पर भ्रूण हत्या की धारा 315 का मामला दर्ज किया। इसमें आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर के माता-पिता को भी सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
31-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.