MP | बोगी तोड़कर शक्कर लूट रहे थे बदमाश फिर पुलिस पहुंची तो...!

बिना इंजन के खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे तोड़कर सैकड़ों बोरी शक्कर लूटने वाले बदमाशें से पुलिस की मुठभेड हुई। जिसमे दोनों तरफ से गोलीबारी होने की भी खबरे समाने आ रही है , रेल पुलिस बल और मुरैना जिला पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर खेतों में पड़ी शक्कर की बोरियों को एकत्रित किया है, वहीं बदमाशों की पतासाजी का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। घटना मुरैना जिले के सिकरौदा रेलवे स्टेशन की है, जहां मंगलवार की शाम दिल्ली की ओर जाने वाली गोआ एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। सवारी गाड़ी को तत्काल आगे रवाना करने के लिये दिल्ली से दक्षिण भारत की ओर जा रही मालगाड़ी को रोका गया। इसका इंजन गोआ एक्सप्रेस में लगाकर शक्कर से भरी मालगाड़ी को लूपलाईन में खड़ा कर दिया गया। सुबह चार बजे के लगभग बदमाशों ने मालगाड़ी की बोगी का गेट तोड़कर सैकड़ों बोरी शक्कर लूट ली। गस्ती कर रहे रेल पुलिस बल और थाना सिविल लाईन पुलिस के जवानों ने बदमाशों को ललकारा,जिसका जवाव बदमाशों ने गोली चलाकर दिया। लगभग एक घण्टे तक दोनो ओर से रूक रूक कर गोली बारी होती रही। इस बीच काफी पुलिस बल मौके पर पहुॅच गया। सुबह होती देख बदमाश भाग खडे हुये पुलिस द्वारा खेतों में तलाश किये जाने पर एक युवक घायल अवस्था में मिला जिसे मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। रेल पुलिस घटना की जॉच के बाद बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करेगी।


By - || SAGAR TV NEWS ||
06-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.