स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कलेक्टर आर्य ने कहा कि गर्मी के सीजन में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिसे देखते हुए सागर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, सीबीएससी स्कूलों के अध्यापन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी।
बता दे कि सागर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से ही झुलसा देने वाली धूप पड़ रही है। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। ऐसे में स्कूली बच्चे दोपहर के समय गर्मी से परेशान हो रहे है और स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ रहा था।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.