पुलिस ने गज़ब कर दिया एक साल के बच्चे को बना दिया आरोपी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

पुलिस का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जहाँ पुलिस ने एक साल के बच्चे को आरोपी बना दिया। और 34 साल बाद इसकी गिरफ्तारी हुई। ये बात सुनकर ही किसी का भी सिर घुम जाए। मामला रीवा जिले से सामने आया जहाँ सिविल लाइन पुलिस ने कुछ ऐसा काम किया। दरअसल पुलिस ने 34 साल पुराने दर्ज हुए चोरी के प्रकरण में एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तार आरोपी की उम्र 35 साल दर्ज करते हुए मामले का खुलासा किया। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे कि 1 साल के बच्चे को आखिर कैसे आरोपी बना दिया गया। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तार हुए आरोपी उमाशंकर शर्मा को स्थाई वारंटी बताते हुए उसकी उम्र 35 साल दर्ज की थी। जिसमें ज़िक्र किया था कि उसने 34 साल पहले चाय पान की गुमटी में चोरी की थी। जिसको लेकर साल 2011 में कोर्ट के द्वारा वारंट की तामील की गई थी और अब प्रकरण दर्ज होने के 34 साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। मतलब अपराध के दौरान आरोपी की उम्र एक साल थी। जिसे अब 35 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया। मामला सामने आते ही पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने बचाव में जुट गए। वहीँ अब आरोपी की उम्र 46 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक चाय पान की गुमटी में चोरी करने करने वाला अपचारी बालक था। जिसका प्रकरण 34 साल पहले दर्ज हुआ था।


By - Arpit Pandey rewa
12-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.