ओरछा में भगवान राम को रामराजा के रूप में पूजा जाता है- CM शिवराज सिंह || SAGAR TV NEWS ||

 

बुंदेलखंड की अयोध्या कहीं जाने वाली पर्यटक और धार्मिक नगरी निवाडी जिले के ओरछा में चल रहे प्राकट्य पर्व का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे जिन्होंने कहा की केवल ओरछा में भगवान राम को रामराजा के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक गौरवशाली समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत, आज सभी लोग भारत की ओर देख रहे हैं। राम के आदर्शों पर चलने के लिऐ नागरिक सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में रामलीला के कई प्रसंगों का भी मंचन किया गया। इसके साथ ही रामनवमी पर ओरछा में 5 लाख दीपक जलाकर दिवाली मनाई गई थी। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया था। इसमें शामिल हुए फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने जानकारी दी।


By - Sudhir Mawai niwari
12-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.