MP में इस बार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल 2023 में बनेगी सरकार !
इस बार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और 2023 में कांग्रेस की ही सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी। ये बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने शिवपुरी में कही है। इसके अलावा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना है जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला दिल्ली से होगा। दरअसल अरुण यादव अल्प प्रवास के मौके पर शिवपुरी पहुंचे थे। इस दौरान जानकारी देते हुए ये बात कही। इस दौरान उनका जमकर स्वागत किया गया।