सागर- शराब के नशे में बैल की सवारी करने लगा व्यक्ति फिर देखिये क्या हुआ !
कहा जाता है की शराब सारी चीजें भुला देती है। और नशे में इंसान ऐसा कुछ कर बैठता है। की चर्चा का विषय बन जाता है। सागर जिले के रहली क्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ। जहाँ एक शराबी सड़क पर जानवरों के साथ खेल खेलने लगा यही नहीं वो एक बैठे सांड पर बैठ गया। बैल उठा और उसे नीचे जमीन पर पटक दिया। ये पूरा नज़ारा बजरिया का बताया जा रहा है। जो किसी ने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। ये देखने में मजाकिया हो सकता है। लेकिन मजाक-मजाक में बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। और उसकी जान भी जा सकती थी। खैर बात ये भी है की क्षेत्र में अलग-अलग शराबियों के आये दिन कई कारनामे सामने आते रहते हैं। लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।