5 जगहों पर गेहूं की फसल में ऐसी आग लगी की सारी फसल जल गयी

5 अलग-अलग जगहों पर गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। लेकिन फसल नष्ट हो जाने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिससे किसानों ने खुद ही फसल को पीट-पीटकर आग पर काबू पाया। घटना रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है कि त्योंथर के मलपार, परसादा, ढेढर पांच अलग-अलग गांव में यह आगजनी की घटना हुई। जहां तकरीबन 60 एकड़ खेत में लगी फसल नष्ट हो गई। घंटों मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक मलपार गांव में तकरीबन 10 एकड़, परसादा गांव में 15 एकड़ गेहूं की फसल में आगजनी की घटना हुई। साथ ही इन दोनों गांव के अलावा क्षेत्र के अन्य 3 गांव में भी आगजनी की घटना हुई। जिसमें 60 एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसलें नष्ट हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन को आगजनी की घटना के बाद सूचना दी गई लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। गर्मी की वजह से गांव में पानी की भी किल्लत बनी हुई है। जिससे आग को काबू करने में काफी कठिनाई हुई।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
14-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.