सागर- किसी ने सोचा भी नहीं होगा की व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा

 

सागर जिले के रहली में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल उसके ऊपर से एक बस निकल गई जिससे उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नाथूराम अहिरवार उम्र करीब 65 साल खमरिया वार्ड नंबर 1 निवासी थे। वो रहली बैंक के किसी काम से आये हुए थे। सहकारी बैंक से अपना काम करने के बाद बस स्टैंड पहुंचे। जहां पर स्टूडेंट ट्रेवल्स की बस जिसे ड्राइवर पीछे की ओर कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गई और वृद्ध के ऊपर से निकल गई। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रहली अस्पताल ले जाय गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.