महिला डॉ. को आ रहा था गुस्सा जो पूरा BMO पर ही निकाल दिया !


एक महिला डॉक्टर अचानक अपने अधिकारी यानी की बीएमओ पर सरेआम भड़क उठी। वो भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि बुरी तरह। डॉक्टर ने बीएमओ को धमकाया और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये पूरा मामला देवास जिले के सोनकच्छ से सामने आया है। दरअसल बीते दिनों सिविल अस्पताल में एक महिला पथरी के दर्द से रात में तड़पती रही। लेकिन डॉक्टर ना होने से जमकर हंगामा हुआ। उस समय जिस महिला डॉक्टर की ड्यूटी थी वह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पर भड़क गयी। और जमकर खरी खोटी सुना दी। जहाँ ऑफिसर वहां से चुपचाप चले जाते हैं। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर डॉ मृणालिनी यादव हर रोज 12-12 घण्टे की ड्यूटी लगाए जाने से खफा थी। और वो ड्यूटी लगाने वाले बीएमओ डॉ आदर्श नानेरिया पर अपनी भड़ास निकालते उनसे जवाब मांगते देखी जा रही है। जिसका अस्पताल परिसर में मौजूद एक शख्स वीडियो बना लेता हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
डॉ मृणालिनी यादव की मानें तो बीएमओ ने सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 12-12 घंटे की ड्यूटी लगा रखी है। एक दिन का भी रेस्ट नहीं मिल रहा। शिकायत की बात पर बोली बीएमओ ऑफिस में नहीं मिलते, समस्या बताओ तो एसडीएम से बात करने का बोलते हैं
वहीँ बीएमओ डॉ आदर्श नानेरिया बोले डॉ. का यह व्यवहार ठीक नहीं। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.