आश्रम से नहाने गई 4 बच्चियों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि...

खंडवा के ओंकारेश्वर के कोठी गांव में नहर में नहाते समय 4 बच्चियां डूब गईं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्चियां खरगोन-बड़वानी के आदिवासी वन ग्रामों से थीं। कोठी में साध्वी ऋतम्भरा के परमशक्ति पीठ आश्रम में रहकर पढ़ाई करती थीं। बुधवार सुबह 7 बजे 11 बच्चियां आश्रम के पीछे नर्मदा नहर में नहाने के लिए निकलीं। 5 लौटकर आश्रम चली गईं। 6 में से एक का पैर फिसला तो वह नहर में गिर पड़ी, जिसे बचाने बाकी की पांचों सहेलियों ने छलांग लगा दी। इन 5 बच्चियों में से 2 तो किनारे पर सुरक्षित लौट आईं, लेकिन 3 बच्चियां और जिस बच्ची का पैर फिसला वो नहीं लौटीं। इन चारों के शव निकाले गए। बच्चियों की उम्र 10 से 11 साल के बीच है।
जिस नहर में हादसा हुआ, वह कोठी से गुजरात की तरफ जाने वाली बड़ी नहर है। यहां बगैर सुरक्षा संसाधनों के बच्चियों को नहाने के लिए भेजना आश्रम प्रबंधन की लापरवाही बताता है।


By - SAGAR TV NEWS
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.