सागर-अपने घर में बना सकते हैं मटका खाद बहुत आसान है तरीका || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में पिछले लम्बे समय से घर में ही मटका खाद बनाने की अपील की जा रही है। इसके लिए नगर निगम द्वारा घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन जितने लोगों ने अभी तक अपनी सहभागिता की है। वो नाकाफी है। बताया गया गीले कचरे की मात्रा को कम कर घर में ही कम्पोस्ट कर खाद बनाकर उसका घरों में उपयोग कर सकते है। सागर से हर दिन करीब 60 टन गीला कचरा प्लांट पर जाता है। जहाँ इससे खाद बनती है। लेकिन अगर इस गीले कचरे से घरों में ही मटका खाद बना दी जाये तो प्लांट पर जाने वाले कचरे को कम कर सकते हैं। जिसको लेकर नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार लगातार लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जागरूकता अभियान के तहत् स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्राण्ड एम्बेसिडर, समाजसेवी संगठन, महिला स्व सहायता समूह की महिलायें और एन.जी.ओ.द्वारा प्रशिक्षण देकर समझाया जा रहा है। इस मुहिम से प्रभावित होकर करीब 7 हजार घरों में मटका खाद बनने भी लगी है। निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने बताया की सूखे कचरे को कचरा गाड़ी में डालें। वहीँ गीले कचरे को दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। या तो इसे मटका खाद में डालें,या इसे नाडेप पिट में डालें। उन्होंने कहा की सर्वे किये गए 66 हजार घरों के मुकाबले 7 हजार संख्या काफी कम संख्या है। इसे कम से कम 50 प्रतिशत करना है।


By - Sagar tv news
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.