शादी की खुशियां अचानक बदली दुल्हन के चाचा के साथ हुआ कुछ ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

शादियों में हर्ष फायर के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच एक दुखद घटना सामने आयी जहाँ फायरिंग में दुल्हन के चाचा की मौत हो गयी और खुशियां मातम में बदल गयी। ये सब एमपी के मुरैना जिले में हुआ। जहाँ शादियों में हर्ष फायर होना आम बात है। यह घटना सीआरपीएफ के जवान धीरसिंह तोमर के साथ हुई। जिस हथियार से गोली चलना बताया गया वह भी मृतक का लाइसेंसी था। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस हथियार की तलाश और चलाने वाले का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
बताया गया की मुरैना जिले के पोरसा थाना अंतर्गत मटियापुरा गांव में राजेन्द्र तोमर के यहां पुत्री की शादी हो रही थी। मण्डप के नीचे चल रहे भात कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोली दुल्हन के चाचा धीरसिंह तोमर को लगी। तत्काल ही पोरसा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर ले जा गया। जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
गौरतलब है की कि मुरैना जिले में 27500 से ज्यादा वैध शस्त्र लाइसेंस हैं। जबकि जिले के जिले के सैना जवानों के नाम से लगभग 5 हजार शस्त्र लाइसेंस पंजीकृत हैं। इनमें से ज्यादातर मुरैना के आर्म्स शाखा मेंं पंजीकृत नहीं है। मामले में कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन और एडिशनल एसपी डा. रायसिंह नरवरिया ने जानकारी दी।


By - Yogesh Parashar Morena
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.