सागर-नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल प्रदर्शन

सागर जिले के मकरोनिया नगर पालिका में व्याप्त अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार और आमजनों की कई बुनियादों समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया, युवा कॉंग्रेस नरयावली, मकरोनिया नगर के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मकरोनिया चौराहे से जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुये नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां एस.डी.एम और नगर पालिका प्रशासक सपना त्रिपाठी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। और तय समय सीमा में आमजनों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 


By - SAGAR TV NEWS
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.