दुल्हन की विदाई कर लौट रहा था परिवार लेकिन बीच रास्ते में ही...!
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। और सभी जगहों पर लोगों की आवक जावक बनी हुई है। इसी बीच शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र से दुर्घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है की खिरखिट बसाहर से दुल्हन की विदाई करवाकर लौट रही बारात का एक वाहन टायर फटने की वजह से हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों की मदद से बोलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में गनीमत की बात ये है की किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है न ही कोई हताहत हुआ। सूचना मिलने के बाद खनियाधाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गयी थी। बताया गया की बारात कुचलोन से शादी के लिए खिरखिट बसाहर आई थी और लौटते समय हीरापुर रेंज के पास यह घटना हुई।