आदतन अपराधी पिता-पुत्र के मकान को बुलडोजर से किया ध्वस्त || SAGAR TV NEWS ||

 

सरकार और प्रशासन माफियाओं और बदमाशों को बख्सने के मूड में नहीं है। छतरपुर जिला प्रशासन ने एक बार फिर बदमाश के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। नौगांव क्षेत्र के अलीपुरा थाना अंतर्गत करारा गंज में कलेक्टर संदीप जी आर और एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में ये कार्यवाई की गयी। जहां आदतन अपराधी मनमोहन अवस्थी के घर को धराशाई कर दिया। इस दौरान एसडीएम विनय द्विवेदी, एसडीओपी कमल कुमार जैन, एसडीओपी राजाराम साहू, तहसीलदार सुनीता साहनी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी और भरी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है की अपराधी के विरुद्ध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई थानों में संगीन अपराध दर्ज थे। वहीं पिता पुत्र के आतंक से लोग भी काफी दहशत में रहते थे। इसको लेकर एसडीएम विनय विनय दिवेदी ने जानकारी दी।


By - Ravi Vishwakarma Naugaon
23-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.