प्रेमिका के साथ कमरे में पति को पत्नी ने पकड़ा फिर पुलिस तक पहुंची बात

पति अपनी प्रेमिका के साथ एक कमरे में था जहाँ उसकी पत्नी पहुँच गयी दोनों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उसने हंगामा कर दिया और दोनों की पिटाई कर दी। मामला इंदौर से सामने आया है। जिसकी शिकायत थाने में की गयी है। बिजनेसमैन पति सोनकच्छ का रहने वाला है। बताया गया की पति-पत्नी के बीच विवाद का एक केस कोर्ट में है। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन वो कोर्ट नहीं गया और गर्लफ्रेंड को घर बुला लिया। जहाँ पत्नी पहुँच गयी थी। ये पूरा घटनाक्रम कनाडिया थाना क्षेत्र के संचार नगर में देर रात हुआ।
जानकारी के मुताबिक सुरभि की शादी साल 2018 में सोनकच्छ निवासी मयूर अकोदिया से हुई थी। जिसका एग्रीकल्चर पार्ट्स मैन्युफेक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम है। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद होने लगा ऐसा आरोप है की मयूर पत्नी से मारपीट करता था। तो उसके पिता हेमंत मेहता उसे इंदौर ले आए। यहां महिला थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसकी कोर्ट में सुनवाई थी मयूर वहां न पहुँचते हुए माशूका से मिलने पहुँच गया। जब ये बात पत्नी को पता चली तो वो मौके पर पहुंची थी। जहाँ दोनों एक रूम में मिले।
वहीँ दूसरी तरफ ये भी आरोप है की सुरभि के साथ दोनों ने मारपीट की।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
23-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.