सागर-302 के मामले में 10 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरसअल थाना अंतर्गत चरौदा गाँव में 10 साल पहले हुकुम सिंह निवासी चरोदा की मिलकर तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक आरोपी अभी भी जेल में है। जबकि यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी 10 सालों से तलाश कर रही थी। जिसे होशंगाबाद के सोहागपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। इसको लेकर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
26-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.