जंगल गई दो महिलाएं जंगली जानवर लड़ैया की वजह से पहुंची अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां लड़ैया के हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं। वैसे चंदेरी नगरी जो की अपनी ऐतिहासिकता के लिए देश ही नहीं बल्की विदेशों में भी एक अपनी अलग ही पहचान रखती है। उसी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है। ताजा मामला चंदेरी थाना क्षेत्र के नडेरी गांव से सामने आया। जिसमें जंगल में लकड़ियां काटने गई महिलाओं के ऊपर जंगली जानवर लडैया ने हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हे इलाज के लिए परिजनों ने चंदेरी के सिविल अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया /जहां डॉक्टरों ने महिलाओं का प्राथमिक इलाज कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर किया। जानकारी के मुताबिक नडेरी गांव में नेहा प्रजापति और कुसुम कूसुम पाल जंगल में लकड़ियां काटने गई थी। जब वो ठक्कर पेड़ के नीचे आराम कर रही थी तभी लड़ैया ने उन पर हमला बोल दिया। जहाँ एक महिला कुसुम पाल की अंगुली तक खा गया। उसे कई जगह चोट भी आई।


By - Anuj Jain ashoknagar
26-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.