स्विमिंग पूल में तैरने गया 3 बहनों में इकलौता भाई अचानक चल बसा || SAGAR TV NEWS ||

 

स्विमिंग पूल में डूबने से एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गयी। मामला बैतूल जिले के गंज थाना इलाके के भग्गूढाना क्षेत्र का है। जहां एक क्लब स्वीमिंग पूल में कुछ बच्चे तैरने गए थे। इन बच्चों में 14 साल के बच्चे की जान चली गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ परिजनों ने स्वीमिंग पूल के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया की संजय खातरकर का बेटा विनय खातरकर शुक्रवार की शाम अपने चचेरे भाइयों के साथ स्वीमिंग पूल में तैरने गया था। परिजनों को उसके डूबने की खबर मिली तो मौके पर पहुंचे और बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिवार में विनय तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा व्यवस्था या कोई कर्मचारी नहीं होने के कारण यह घटना घटी है। उनका ये भी कहना है कि विनय क्लब का मेम्बर नही था और वो अंदर कैसे चला गया। इसका मतलब है कि स्वीमिंग पूल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नही थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी।


By - Mahesh Chandel betul
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.