पत्नी से गलत करवाने के शक में पति बना हैवान || SAGAR TV NEWS ||

 

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांवखेड़ा में सात महीने पहले हुए अंधे हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है खुलासे में पुलिस ने बताया कि आरोपी गजराज को शक था कि बुजुर्ग दंपति उसकी पत्नी से जिस्मफरोशी करवाते हैं। इसी शक के चलते 60 वर्षीय आरोपी गजराज ने दंपत्ति की हत्या करने की साजिश रची और वृद्ध दंपति पदम सिंह और उसकी पत्नी शांति बाई को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया था।

बताया गया की आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई थी, साथ ही आरोपी पर 30 हजार रुपए का ईनाम भी घोसित किया था, क्योंकि पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी। वहीं, जब आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के मुखबिरों की सहायता ली थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय घटनास्थल के पास वृद्ध गजराज को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। पुलिस ने जब गजराज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरे मामले का खुलासा उसने पुलिस के सामने कर दिया।


By - Anuj Mamar Narsinghpur
02-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.