काली कमाई के धनकुबेर के यहां ईओडब्ल्यू का छापा करोड़ों में संपत्ति ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के छतरपुर में काली कमाई के धनकुबेर के यहां ईओडब्ल्यू की कारवाई जारी है। देर रात ईओडब्ल्यू को सहायक समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति बदौरा कला प्राण सिंह 3 ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही शुरू की। इनके खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिल रही थी जिसको लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ सागर इकाई के द्वारा शिकायत की जांच करने के लिए एक टीम गठित की गई। जिसने जबलपुर और सागर की आर्थिक प्रकोष्ठ की टीम के साथ मिलकर समिति प्रबंधक के तीनों ठिकानों पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मारा छापा। समिति प्रबंधक के पेप्टेक सिटी देरी रोड सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ और जोगा गांव गौरिहार के निवास स्थानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई सागर के अलावा जबलपुर की संयुक्त टीम में छापामार कारवाई की। बताया जा रहा है सहायक समिति प्रबंधक के पास छतरपुर मे पॉश कॉलोनी में पचास लाख आलीशान मकान, जोगा गांव और बारीगढ़ में आलीशान मकान, महंगी गाडियां ,जमीनों की रजिस्ट्री समेत सोना चांदी, कैश और अवैध पिस्टल के साथ ही कारतूस के बारे मे जानकारी इओडब्लू को मिली है। जिसकी जांच जारी है। बताया गया की सहायक समिति प्रबंधक की कमाई से 6 गुना ज्यादा संपत्ति मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक जाँच जारी थी। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा पुष्टि की जाएगी की क्या पूरी कार्यवाई की गई।
मामले में ईओडब्ल्यू डीएसपी एबी सिंह ने जानकारी दी।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.