सागर जिले में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही घटना खुरई थाना क्षेत्र से भी सामने आयी। जिसमें एक बाइक सवार की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक खुरई- खिमलासा रोड पर तेवरा गांव के पास दो बाईक सवार अपने काम के सिलसिले में जा रहे थे। तभी आमने सामने से दोनों बाइक सवारों की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक पथरिया जेगन निवासी देवू अहिरवार बताया जा रहा है। जबकि अन्य चार घायल हो गए। इनमें से एक घायल देवू का साथी है। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए है। जो राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ढकरई गांव निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें से युवक हरिदर्शन को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक की डेड बॉडी परिजनों को सौंपी गयी।-