सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, बचाव की मुद्रा में नज़र आ रहे मंत्री || SAGAR TV NEWS ||

 

पशु मेले में ऑर्केस्ट्रा डांसरों को बुलाकर अश्लील डांस किये जाने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद जमकर किरकिरी हो रही है। क्योंकि इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग थे। मामला एमपी के मंदसौर जिले के शामगढ़ में आयोजित पेशे मेले का है। हालाँकि खुद मंत्री बचाव की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। मामले पर स्नज्ञान लेते हुए उन्होंने सीएमओ को तत्काल निलंबित करने नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी मंत्री को निशाने पर लिया और लिखा भाजपा के “चाल चरित्र व चेहरे” में रम गए हैं सरदार साहब। माता रानी के दरबार में यह अश्लील नृत्य? क्या यही भाजपा का हिंदुत्व है? शर्म करो।
दरअसल शामगढ़ नगर परिषद द्वारा हर साल पशु मेले का आयोजन होता है। इस बार आयोजन के दौरान महिषासुर मर्दिनी मेले में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसमें आर्केस्ट्रा के दौरान अश्लील डांसर का भी कार्यक्रम कराया गया। जिसमें एक युवती ने मंच पर अश्लील डांस किया। जहाँ स्टेज पर फ्लेस्क्स में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग का बड़ा फोटो भी लगा है। इस दौरान क्षेत्र के लोग और पशु मेले के व्यापारी भी मौजूद थे।


By - Sagar tv news
13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.