SDM ने आप पार्टी की नेत्री से की बदतमीजी कलेक्टर के पास पहुंचा मामला

 

जब आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने पहुंचे तो जमकर बवाल हुआ। जहाँ एसडीएम ने आप नेत्री से असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। मामला ग्वालियर जिले के है। बताया गया की SDM सीबी प्रसाद ने AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर से इस तरह बात की। जिसके बाद कलेक्ट्रेट में हंगामा हो गया। दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूटी कॉलोनी में गरीबों के मकान तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जो कलेक्टर से मिलना चाह रहे थे। लेकिन SDM कि जिद थी कि कार्यकर्ता उन्हें ही ज्ञापन सौंप दें। ऐसा न करने पर SDM भड़क गए। और उनकी AAP नेता से बहस हुई। मीनाक्षी तोमर ने SDM के अभद्र व्यवहार की शिकायत कलेक्टर से की है।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले प्रशासन ने सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किए हैं। वहां रहने वाले गरीबों के मकान तोड़े गए थे। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसे को लेकर वो कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहाँ बवाल के बाद पुलिस ने हालात काबू किये


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.