पुलिसकर्मी शहादत मामले में आरोपियों के घर पर चलाया बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के गुना के जंगलो में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले आरोपियों को खिलाफ प्रशासन का एक्शन शुरू हो गए है, घटना के बाद आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया। दोपहर में राजस्व की टीम ने अवैध निर्माण की जानकारी निकाली। इसके बाद दोपहर 3 बजे टीम बिदौरिया गांव पहुंची। बड़ी संख्या में वहां फोर्स भी तैनात की गई। ADM विवेक रघुवंशी ने पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। उनकी मौजूदगी में मकान गिराए गए।
बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं।
बता दे कि आरोन के जंगल में शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।


By - Vikas Dixit Guna
14-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.