सागर में दो जगह खुल रही मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक तैयारियां शुरू || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर की पुरानी डफरिन अस्पताल और पंतनगर वार्ड में कोरी समाज के सामुदायिक भवन में शुरूआती तौर पर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की शुरूआत की जाना है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। इसके खुलने से आस पास के लोगों को जिला अस्पताल न जाकर यहीं सुविधाएँ मिल पाएंगी। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जल्द ही म.प्र. के साथ नगरीय क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की सौगात मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के रूप में दी जायेगी। सागर नगर में 8 जगहों पर ये क्लीनिक खोली जाना है। जिन्हे फ़िलहाल इन दो जगहों पर शुरू किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सागर नगर में मुख्यमंत्री भोपाल से वर्चुअली करेंगे।
इसी को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य निगमायुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. राहुल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पुरानी डफरिन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। जहाँ क्लीनिक शुरू करने सभी जरूरी चीजों को पूरा करने निर्देश दिये हैं। उन्होने भवन की मरम्मत कार्य के साथ ही रंग रोगन कराने, डाक्टरों और क्लीनिक में आने वाले नागरिकों को सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा भवन के चारों ओर साफ सफाई पक्का फर्श बनाने, सीढ़ियों और रोड की ओर दीवार पर रेलिंग लगाने की बात कही। दिव्यांगों के लिए भी व्यवस्थाएं रहेंगी।
इस क्लीनिक में निःशुल्क जांच के साथ ही दवाईयॉं भी मिलेगी।


By - Sagar tv news
15-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.