सागर-स्मार्ट सिटी कार्यालय में घुसा 6 फिट लंबा सांप देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक सांप घुस गया। सांप देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप स्मार्ट सिटी कार्यालय की दूसरी मंजिल पर था। कर्मचारियों ने सांप देखा तो सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा को सूचना दी। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। सांप का रेस्क्यू शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया।
अकील बाबा ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस से पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है। वह 6 फीट लंबा है। गर्मी के मौसम में ठंडक की तलाश में सांप बिलों से निकल रहे हैं। वे ठंडक की तलाश में रहवासी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। स्मार्ट सिटी में सांप पाइप के जरिए दूसरी मंजिल पर पहुंचा था। सांप को पकड़ लिया है। उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।


By - Sagar tv news
19-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.