गढ़ाकोटा का कन्यादान कार्यक्रम सामाजिक समरसता का महाकुंभ करीब 8 सौ शादियां हुई

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत भव्य विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें 787 शादियां हुईं जिन्होंने एक साथ वरमाला और फिर सात फेरे लेकर नई ज़िंदगी की शुरुआत की गयी। जिसमें 4 दिव्यांग और 4 कल्याणी के विवाह भी शामिल हैं। तो इस दौरान 19 मुस्लिम जोड़ों के निकाह काजी ने रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराये। इसमें अभिषेक दीपू भार्गव और उनकी धर्मपत्नी शिल्पा भार्गव ने जोड़ों के पाँव भी पखारे।
इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि गढ़ाकोटा का कन्यादान कार्यक्रम सामाजिक समरसता का महाकुंभ है। इस दौरान मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, समेत कई भाजपा नेता समेत कलेक्टर दीपक आर्य एसपी तरुण नायक के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि गढ़ाकोटा में नया इतिहास रचा जा रहा है। शासन की ओर से मंत्री और रहली के विधायक गोपाल भार्गव द्वारा लगातार 19 वीं बार कन्यादान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जल्द ही मंत्री भार्गव 21,000 कन्याओं का कन्यादान कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। तो उनका नागरिक अभिनन्दन होना चाहिए।
वहीं मंत्री गोपाल भार्गव बोले की इस कन्यादान कार्यक्रम के माध्यम से अलग ही सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा सभी समाजों के आपसी प्रेम और समरसता से ही भारत महान राष्ट्र बना है। विवाह महाकुंभ से जहां करोड़ों रुपयों का अव्वपय होने से बचता है। वहीं सभी समाजों के बेटे-बेटियों की शादी बिना  खर्च के होती है।
इस पूरे कार्यक्रम के प्रभारी अभिषेक भार्गव ने अपनी टीम के साथ पूरी व्यवस्था। जिसमें बड़े-बड़े पांच पंडाल, वर-वधु के परिजनों को रोकने की अलग से व्यवस्था, गर्मी के लिए ठंडाई, 56 प्रकार का भोजन, समेत दुल्हन को पालकी से विदा किया गया। साथ ही दहेज़ सामग्री भी दी गयी


By - sagar tv news
20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.