MP | दुल्हन की डोली उठने से पहले पहुंची अस्पताल और फिर... || SAGAR TV NEWS ||
छिंदवाड़ा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर की ढोकला खाने से जान चली गई। आज ही उसकी शादी थी। गुरुवार सुबह वह नाश्ता कर रही थी। उसने ढोकला खाया था। इसी दौरान उसे अचानक ठसका लग गया। वह काफी देर खांसते रही। परिजनों ने उसे पानी पिलाया लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मामला पश्चिम बुधवारी बाजार का है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद महादेवराव काले की बेटी मेघा काले की 20 मई को शहनाई लाॅन से शादी थी। बारात पुणे से आने वाली थी। शादी की रस्में भी चल रही थीं। सभी बहुत खुश थे। घर पर सभी रिश्तेदार भी थे। गुरुवार सुबह मेघा नाश्ते में ढोकला खा रही थी। इसी दौरान उसे ठसका लग गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरानदम तोड़ दिया।