सागर-सड़क पर नियम तोड़ते ही डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भरना होगा जुर्माना

पुलिस की ट्रैफिक कार्रवाई में पारदर्शिता लाने के लिए हाईटेक होती सागर पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। सागर जिले में अब POS मशीन से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। जिसके लिए सागर जिले को 60 POS मशीनें दी गई हैं। इसमें 28 पीओएस मशीनें ट्रैफिक पुलिस के पास रहेंगी। वहीं शेष 32 मशीनें जिले के सभी थानों को दी जाएंगी। ई-चालान की व्यवस्था सागर जिले में रविवार से लागू कर दी गई है। व्यवस्था लागू करने से पहले पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों को मशीनों से कार्रवाई करने की ट्रेनिंग दी गई।

सागर संभाग के आईजी अनुराग ने बताया कि संभाग में नया सिस्टम लागू किया गया है। पीओएस मशीनों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसमें संबंधित व्यक्ति डेबिट, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई, नेट बैंकिंग से जुर्माने का पेमेंट कर सकते हैं। कैश पेमेंट भी किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था से पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता आएगी और पुलिस पर लगने वाले आरोपों में कमी। सागर जिले को 60 पीओएस मशीनें दी गई है। नई व्यवस्था सुचारू होने के बाद मशीनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.