सागर जिले के गढ़ाकोटा में शनिवार की देर रात थाना अंतर्गत उमरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है की घर के सामने गाली गलौज करने पर दो गुट आमने सामने आ गए थे। जिसमें जमकर लाठियां और हथियार भी चले। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डायल 100 की मदद से दोनों पक्षों के घायलों को गढ़ाकोटा सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जिसमें पुरुष,महिलाओं के साथ बुजुर्ग भी घायल हुए हैं। साथ ही दोनों पक्षों के गंभीर रूप से घायलों को ड्यूटी डाक्टर द्वारा सागर रेफर किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।