पुल के नीचे थी कुछ ये चीज की पुलिस भी देखकर हैरान रह गयी || SAGAR TV NEWS ||

 

एक पुल के नीचे युवक का सिर अलग और धड़ अलग मिलने से लोग सकते में आ गए। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सिगदहा पुल से सामने आयी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक डेड बॉडी की पहचान नही हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सिगदहा पुल के नीचे एक युवक की डेड बाडी पड़ी हुई थी। जब इस बात की जानकारी गांव के लोगों को लगी तो उनके होश उड़ गए। बताया गया की इस युवक का सिर धड़ से अलग था और उसके हाथ का एक पंजा काट कर पत्थर से कुचल दिया गया था। डेड बाडी देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसकी बेरहमी से जान ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर डेड बाडी को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और घटना की जांच में जुट गई है। साथ ही एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए।
मामले में एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक उसकी पहचान नही हो पाई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी ने युवक का मर्डर कर डेड बाडी को पुल के नीचे फेंका है।


By - Arpit Pandey rewa
27-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.