सागर- पुरानी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में ही !

 

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे दोनों तरफ से लोग घायल हो गए हैं। मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खुरई के रजवांस गांव में रहने वाले घासीराम अहिरवार, अरविंद अहिरवार और राजकुमारी का पुराना विवाद गांव के ही रामबाबू अहिरवार, ब्रजरानी अहिरवार, और श्रीराम अहिरवार से चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षो के लोगों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है की इस दौरान लोहे पाइपों से हमला किया गया। जिससे दोनों पक्षों के 6 लोग बुरी तरह घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की है


By - SAGAR TV NEWS
31-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.