हैजा फैलने का बढ़ा प्रकोप बच्चे और महिलाएं पहुंच रहे अस्पताल

 

नरसिंहपुर जिले के चंद्रपुरा मलाह पिपरिया समेत कई गांवों में हैजा फैलने का मामला सामने आया है। जिस वजह से 3 दर्जन से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मरीजों में उल्टी दस्त जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। वहीं अब तक एक महिला गुड्डी बाई और एक पुरुष रतन लाल की हैजा के चलते जान तक जा चुकी है। बताया जा रहा है की लगातार मरीजों का अस्पताल में आना जारी है। जिनमें छोटे बच्चे युवतियां और कई महिलाएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पानी सप्लाई लाइन में फैली गंदगी की वजह से हैजा का प्रकोप बढ़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित गांव में पहुंचकर लोगों का इलाज करना शुरू कर दिया है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है।
इसको लेकर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सुनीता अग्रवाल ने जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.