सागर-SDM ने निरीक्षण के बाद जप्त किया करीब 3 लाख का चना

 

साग़र जिले के रहली उपार्जन केंद्र में चना खरीदी केंद्र से 126 बोरी चना जप्त किया गया है, एसडीएम ने प्रतिवेदन बनाकर जिला समिति को कार्रवाई के लिए भेजा है, बता दे कि केंद्र प्रभारी की सांठगांठ से व्यापारियों का माल समर्थन मूल्य पर ख़रीदे जाने के आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी, जिसका रविवार को निरीक्षण किया गया था,निरीक्षण के दौरान रहली खरीदी केंद्र पर चना बड़ी मात्रा में बगैर तुलाई का रखा मिला था, जिसका कृषि विभाग की टीम ने पंचनामा और प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम जितेंद्र पटेल को सौंपा था, जांच में केंद्र पर 1436 बगैर तुली हुई बोरिया पाई गई थी, जिसके बाद एसडीएम रहली ने केंद्र प्रभारी को किसान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, सोमवार को 1310 बोरियों के किसान उपस्थित हुए लेकिन 126 बोरी के कोई भी किसान उपस्थित नहीं हुआ, 126 बोरियो में रखा चना प्रति बोरी 50.962 किलो की मात्रा थी मंगलवार शाम तक 126 बोरियों का किसी भी किसान ने होने का दावा प्रस्तुत नहीं किया जिसके बाद नायाब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने प्रतिवेदन बनाकर कृषि विभाग को सौंप दिया था, गुरुवार को एसडीएम ने फिर से किसानों को दावा प्रस्तुत करने का समय दिया था ...लेकिन 6 बजे शाम तक कोई भी किसान एसडीएम कार्यालय नहीं पहुंचा, जिसके बाद नायाब तहसीलदार ने माल जप्त कर प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपा है.. जिसमें एसडीएम रहली ने जिला समिति के लिए कार्रवाई के लिए भेजा  है और चना कृषि विभाग को जप्त कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.