सागर- मकान बनवाया लेकिन घर में मौजूद पेड़ को नहीं पहुंचाया नुक्सान

 

कहते हैं। की इंसान जिस चीज से प्यार करता है। वो उसे छोड़ता नहीं है। चाहे कुछ भी हो जाये। सागर जिले के देवरी में रहने वाले एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है उन्होंने मकान निर्माण के दौरान थोड़े बहुत बदलाव जरूर करवा लिए लेकिन हरे भरे पेड़ की बलि नहीं दी। जिन्होंने पर्यावरण सरंक्षण की मिसाल पेश की है। गौरतलब है की दुनिया भर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों की बात होना जरुरी है। आपको देवरी में रहने वाले चौरसिया परिवार से मिलवाते हैं। जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा कराया। मुकेश चौरसिया का मकान देवरी नगर की मुख्य मार्ग पर है। जब इनके दादा ने मकान बनवाना शुरू किया तो निर्माण के दौरान आगे एक शमी का वृक्ष लगा हुआ था। उन्होंने उस वृक्ष का महत्व समझते हुए उसे ना काटते हुए मकान का निर्माण कार्य कराया। और इस तरह घर बनवाया की पेड़ को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा।
मुकेश चौरसिया बताते हैं की ये शमी का पेड़ 100 साल से भी पुराना है। इसका धार्मिक महत्व भी है। जिसके चलते इसकी पत्तियां लेने हर दिन लोग आते हैं


By - Sagar tv news
05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.