जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार मिले संदिग्ध हालत में पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||

 

जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार की संदिग्ध परिस्थिति में डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उनके परिजनों ने उसका मर्डर किए जाने के आरोप लगाए हैं। घटना शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र से सामने आयी है। बताया गया की बामोर कला निवासी ब्रजमोहन शर्मा पिछले तीन दिनों से लापता थे। जिनका पता नहीं चल रहा था। इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी दरम्यान पुलिस को सूचना मिली कि रिजोदि गांव के पास कांटा खौ के जंगल मे बने कुएं में डेड बॉडी पडी हुई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उसकी शिनाख्त ब्रजमोहन शर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ब्रजमोहन शर्मा पूर्व सैनिक थे और जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवारी के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी तैयारी के बीच उनकी डेथ हो गई। बहरहाल, पुलिस ने बॉडी पीएम के लिए भेजी और मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही मर्डर का खुलासा होने की बात कही गयी है।
मामले में परिजनों ने उनका मर्डर किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है। कि मर्डर कर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया और उसके बाद एक बड़े पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया।
इसको लेकर थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई का कहना है की पूरी मामले की जांच की जा रही है।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.