सागर-आमने-सामने आ गए दो बाइक सवार एक पहुंचा ऊपर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई राहतगढ़ रोड पर शब्दा गांव के पास दो बाईकों की आमने सामने से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। साथ ही एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक राहतगढ़ में रहने वाले धनसिंह अपनी पत्नी जानकी सेन और दो साल के बच्चे के साथ खुरई अस्पताल जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ महूना कायस्थ गांव के रहने वाले रामबाबू कुर्मी अपने साथी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव आ रहे थे। तभी शब्दा गांव के पास दोनों बाईकों की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों बाईकों में सवार महिला समेत चारों लोग घायल हो गए। सभी को खुरई अस्पताल लाया गया था। जिनमें से रामबाबू कुर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


By - Sagar tv news
07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.