सागर-खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आया बिजली विभाग लगाए नए खंबे || SAGAR TV NEWS ||

 

पिछले दिनों सागर जिले में तेज आंधी तूफ़ान चला था जिस वजह से कई बिजली के खम्बे टेड़े हो गए थे तो कुछ उखड़ गए थे। गढ़ाकोटा क्षेत्र में भी कुछ यही हाल था। वहीं खबर दिखाये जाने के बाद इसका असर हुआ है और गढ़ाकोटा के बम्होरी-खेड़ा में टूटे पड़े बिजली के खंबे अलग कर बिजली कंपनी ने नये लगवा दिए हैं। साथ ही गांव की बिजली बहाल कर दी है। इस मामले की खबर सागर टीवी न्यूज ने प्रमुखता से दिखाई थी। जिसके बाद गांव फिर रोशन हो गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चली तेज आंधी तूफान से गांव में लगे बिजली के खंबे धराशाई हो गए थे और बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। गांव अंधेरे में डूबा था। जिससे ग्रामीण परेशान हो गए। वहीं खबर दिखाए जाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आए और गांव में बिजली के खम्बे खड़े कर गांव की बिजली सप्लाई चालू कर दी है।
इसके अलावा गांव में बिजली न होने की समस्या से ग्रामीणों ने पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव और थाना प्रभारी गढ़ाकोटा को भी अवगत कराया था। जिस पर मंत्री भार्गव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या हल करने के निर्देश दिये थे।


By - Ravi soni garhkota
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.