ठीक दाम नहीं मिले तो किसान ने सड़क पर फेंक दी खरबूजे की क्रेटें

खरबूजे के उचित दाम नहीं मिलने से गुस्साए किसान ने खरबूजे से भरी क्रेटे सड़क पर ही फेंक दी। मामला शिवपुरी जिले के कोलारस का है। दरअसल फल मंडी में एक किसान को खरबूजे का उचित भाव नहीं मिल सका। जिससे नाराज किसान ने मंडी बेचने लाई गई खरबूजे की खेप को फेंक दिया। किसान का कहना था कि उसे खरबूजे का भाव कौड़ियों के भाव भी नहीं मिला इसलिए उसने अपने मंडी में लाई गई खरबूजे की खेप को फेंका। गौरतलब है कि जिले में खरबूजे की इस बार पर्याप्त पैदावार हुई है। जिसके चलते आए दिन खरबूजा के दामों में गिरावट देखी जा रही है। इसके घटते दामों को लेकर किसानों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है।
किसान बृजमोहन का कहना है कि वह 50 किलोमीटर दूर से कृषि उपज मंडी कोलारस में अपनी उपज को बेचने के लिए ला रहा है। लेकिन यहां भाड़ा तो उसे देना ही पड़ रहा है लेकिन फसल का दाम उतना नहीं मिल रहा जिससे वह भाड़ा चुका सके। इसलिए उसने अपनी फसल को रोड पर फेंकना ही ठीक समझा। बृजमोहन का कहना है कि लागत के अलावा किसान को कुछ मुनाफा हो इसलिए किसान अपनी उपज की पैदावार करता है। और उचित दाम की आस में ही फसल को मंडी में लाता है लेकिन जब मंडी में ही किसान को दाम ना मिले तो वह ऐसी उपज का क्या करें जिसमें उसे उल्टा घाटा हो।


By - Rakesh Bhoj Sagar TV News from Shivpuri.
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.