बहु को मोबाइल पर बात करने से रोका तो सास को ऊपर भेज दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां एक बहु ने अपनी सास को पीट पीट कर दुनिया से विदा कर दिया। जिसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि बहु को मोबाइल पर बात करने से मना करना है। बताया गया की हटा थाना के कोडिया गांव में रहने वाले अजय बर्मन नाम के युवक ने अपनी मां की संदेहास्पद जान जाने की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही घंटों में इसका खुलासा कर दिया। हटा थाना प्रभारी एच आर पांडे के मुताबिक मृतिका नन्नी बाई के बेटे की सूचना पर वो खुद मौक़ा ए वारदात पर पहुंचे। तो मृतिका के शरीर पर दिखे निशानों ने बयां कर दिया कि मामला मर्डर का है। पुलिस ने तफ्तीश की तो नन्नी बाई की बहू चायना बर्मन उसकी कातिल निकली। जबकि पहले इससे पहले चायना ने कहानी गड़ी थी कि सास नन्नी बाई जंगल में बकरी चराने गई थी और वहां से घायल लौटी थी।
बताया गया की मृतिका नन्नी बाई अपनी बहू चायना बर्मन के द्वारा रात के वक़्त मोबाइल पर बात करने से नाराज होती थी और बहू को मना भी करती थी, जिसे लेकर कुछ दिनों से विवाद भी हों रहा था। सास की टोका-टोकी बहु को रास नही आई और उसने लाठी से पीट पीट कर सास को ऊपर भेज दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


By - Shantanu Bharat damoh
10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.