सागर- करीब दस महीने पहले Nadi में बहा था युवक आज तक अता-पता नहीं

 

तकरीबन 10 महीने पहले एक युवक नदी में बह गया था जिसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। जिससे परेशान युवक के पिता ने थाने पहुंचकर अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाई है। मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र का है। बताया गया की युवक बीना नदी में बह गया था।
जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त 2021 को जब तेज बारिश हो रही थी। तब विदिशा के पठारी थाना इलाके के बगोदा में रहने वाला युवक दशरथ सेन नदी को पार करते समय बह गया था। जिसने नदी में लगे एक पेड़ की शरण ली थी। इसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। जबकि इस घटना को हुए करीब 10 महीने बीत चुके हैं। युवक का कुछ भी सुराग न मिलने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेटे की पतासाजी करने के लिए उसके पिता परसू सेन शहरी थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उसका बेटा दशरथ अपने मामा के गांव आसोली से लौटकर गांव आ रहा था तभी बीना नदी में तेज बहाव में बह गया था। जिसका आज तक कोई पता नहीं चल सका


By - SAGAR TV NEWS
11-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.