सागर में चिलचिलाती गर्मी के बीच कुछ इलाकों में राहत की बारिश हुई है। सुबह से ही सागर का मौसम बदला नजर आया। दोपहर के समय धूप-छांव का दौर शुरू हुआ। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और हवाएं चलीं। केसली क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। करीब 20 मिनट बारिश से केसली क्षेत्र में वातावरण में ठंडक घुली। वहीं शहर में उमसभरी गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल रहे। शनिवार को सागर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून से प्रदेश समेत सागर जिले में प्री-मानसून एक्टिव शुरू हो जाएगी। यह गतिविधियां मुख्य मानसून आने तक बनी रहेगी। मानसून भी 20 जून के आसपास सागर में एंट्री ले सकता है। क्योंकि मानसून आगे बढ़ रहा है