सागर/खुरई- पंचायत चुनाव में 7 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध

 

पंचायत चुनाव में कई ऐसी पंचायतें भी सामने आ रही हैं। जहां निर्विरोध चुनाव हो रहे हैं। न तो यहां किसी से विवाद की स्थिति बन रही है और न ही दबाव की। जो एक सकारात्मक पहल है। पंचायत चुनाव में सागर जिले की खुरई में 7 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं है। उनमें सरपंच निर्विरोध चुने गये है। जबकि 839 पंचों में से 542 निर्विरोध की स्थिति में हैं।
जानकारी के मुताबिक खुरई में पंचायत चुनाव के नाम वापिसी के बाद ऐसी स्थिति बनी है। कि 68 पंचायतों में से 7 पंचायतों पर केवल एक-एक नामांकन होने पर इन पंचायतों के सरपंच निर्विरोध सरपंच बन गये। जिनमें ग्राम पंचायत ग्वारी से लक्ष्मण सिंह कुर्मी, ग्राम पंचायत बरोदिया नोनागिर से शारदा ठाकुर, ग्राम पंचायत कनऊ से राजकुमारी सिंह, ग्राम पंचायत तेवरा से विक्रम सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत धरमपुर से दीपा अहिरवार, ग्राम पंचायत गिरहनी से लक्ष्मी देवी सिंह और ग्राम पंचायत करमपुर से पप्पू आदिवासी है।
बताया गया कि खुरई की सभी 68 पंचायतों में कुल 839 पंचों के पद हैं। जिनके लिये कुल 606 नामांकन आये। जिनमें से 238 पद के लिये नामांकन ही नहीं भरे गये। वहीं 552 पंचों के पद ऐसे हैं। जिनमें केवल एक-एक आवेदन ही आये हैं। जिससे वे सभी निर्विरोध रहेगें। केवल 49 पदों पर दो या ज्यादा आवेदन हैं। जहां चुनाव होना है। बाकी रिक्त पदों पर फिर से नामांकन आमंत्रित किये जायेंगे


By - SAGAR TV NEWS
12-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.