सागर-मुंबई की डॉ. ने महिलाओं का किया चेकअप तो कई चीजें निकलकर सामने आई

 


मुंबई की डॉ. ने महिलाओं का किया चेकअप तो कई चीजें निकलकर सामने आई

आज के समय में कई सारे लोगों को बेतरतीब तरीके का खान पान और सेहत पर ध्यान न देने की वजह से बीमारियां घेर लेती हैं। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। क्योंकि कई बार मर्ज़ समझ नहीं आता। वहीं सागर के महर्षि दयानन्द वार्ड स्थित राजीव मेडिकल द्वारा क्लीनिक में एक निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का चेकअप किया गया साथ है जांच करते हुए उन्हें मुंबई से आई स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल द्वारा परामर्श भी दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं से जुडी समस्याओं के बारे में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।
इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में पहुंची महिलाओं ने ब्लड प्रेशर,शुगर, हीमोग्लोबिन, ऑक्सीजन लेवल के अलावा थायराइड और अन्य कई तरह की जांचें की गई।
दरअसल आदिनाथ शाखा तिलकगंज द्वारा अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् के तत्वाधान में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें सभी वर्गों की महिलाओं की जांचें हुई।
इसको लेकर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् की पदाधिकारियों ने जानकारी दी।
वहीं स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल ने बताया की 100 से ज्यादा लोगों का चेकअप किया गया। इस दौरान महिलाओं में कई तरह की बीमारियां निकलकर सामने आई।इस दौरान मुख्य रूप से उमंग चौधरी,तरंग चौधरी, कपिल के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।--------


By - SAGAR TV NEWS
12-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.