पिछली दफा अच्छा काम किया तो इस बार महिला को निर्विरोध चुना जनपद सदस्य

इन दिनों प्रदेश भर में पंचायत चुनाव का खुमार चढ़ा हुआ है। जिसमें महिलाओं का बोल बाला देखने मिल रहा है। वहीं इसी बीच उमरिया जिले के पाली जनपद सदस्य के क्षेत्र क्रमांक 3 से गोरईया पंचायत निवासी कलावती प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जिसके बाद पाली तहसीलदार रमेश परमार ने कलावती को विजयी घोषणा सह प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी हैं। जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली जनपद में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें से जनपद सदस्य के क्षेत्र क्रमांक 3 से कलावती निर्विरोध चुनी गई है।
बताया गया की कलावती इसके पहले भी जनपद सदस्य चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने उन्हें निर्विरोध चुना हैं। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए बधाइयां दी।


By - Rajkumar Gautam Sagar TV News from Umaria.
13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.