सागर-झोपड़ी में रहने वाली 80 साल की महिला चुनी गई निर्विरोध सरपंच || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने पूरे शबाव पर है। रहली में पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत बाछलोन के लोगों ने एक 80 साल की वृद्ध महिला को निर्विरोध निर्वाचित कर पंचायत की सरकार की कमान सौंपी है। इसमें दिलचस्प बात ये है। की वो एक झोपड़ी में रहती हैं। दरअसल सागर जिले के रहली ब्लाक में नवगठित ग्राम पंचायत बाछलोन में झोपड़ी में रहने वाली 80 साल की वृद्धा रामरानी चढार ने कभी सपने भी नही सोचा था। कि गांव की सरकार की कमान कभी उनके हाथ में होगी और वह गांव के प्रधान के पद पर आसीन होगी। दूसरी तरफ गांव के लोगों ने भी कभी कल्पना नही की थी कि झोपड़ी में रहने वाली वृद्धा निर्विरोध सरपंच चुनी जाएगी। जानकारी के मुताबिक नव गठित बाछलोन गांव एस सी महिला के लिए आरक्षित हुई थी। पंचायत में रामरानी चढार इकलौती मतदाता हैं। आरक्षित कोटे से अन्य मतदाता न होने से रामरानी चढार का निर्विरोध निर्वाचन सम्भव हुआ। नव निर्वाचित सरपंच के न ही बच्चे हियँ न ही पति हैं। उन्होंने अपने एक परिवार के सदस्य के बेटे को गोद ले रखा है जिसकी वो देखरेख करती हैं। उनका कहना है की वो आगे भी सेवा भाव सही काम करती रहेंगी।