भाजपा का मास्टर स्ट्रोक तीन विधायक हुए भाजपा में शामिल

 

 

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक तीन विधायक हुए भाजपा में शामिल

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक
3 विधायक भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल है। वहीं आगामी समय में विधानसभा चुनाव भी है। लेकिन इसी बीच प्रदेश की सियासत में बाद उलट फेर हुआ है। जहां एक साथ तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और सुसनेर से निर्दलीय विधायक विक्रम सिह राणा शामिल हैं। तीनों मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा में आये। विधायक राजेश शुक्ला बबलू छतरपुर के बिजावर से समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक हैं। तो भिंड से बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा भी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि बीजेपी से ही रही है। उनके पिता रामलखन सिंह पांच बार सांसद रह चुके हैं। वहीं संजीव कुशवाहा भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।
इन तीनों विधायकों पर दलबदल नियम लागू नहीं होगा। साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच ये बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
उधर इन इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। इसमें लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और राज्यों की विधानसभा के विधायक भाग लेते हैं। मन जा रहा है इस चुनाव में वोटों के गणित को देखते हुए भाजपा सेफ जोन बनाने में लगी है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.