अस्पताल में 10 दिन से रह रहे युवक को आखिर क्या हुआ
सागर जिले के खुरई की सिविल अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बाडी मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा नहीं हो सका। बहरहाल, मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। जानकारी मुताबिक करीब 10 दिन पहले अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें थी, इस वजह से वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था। तभी से वह अस्पताल के आसपास ही भटकता रहता था। मरीजों के परिजनों से खाना लेकर खाता और अस्पताल में ही रात बिताता था। लेकिन उसकी डेड बाडी अस्पताल की बैंच पर मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में जांच अधिकारी ने बताया